बुधवार को कार्मल स्कूल में रोबोटिक्स, एआई और इनोवेशन लैब का शुभारंभ किया गया।
गोरखपुर, निज संवाददाता। कार्मल स्कूल ने रोबोटिक्स एरा के सहयोग से आधुनिक रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इनोवेशन लैब का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में विकर जनरल फादर पाली, प्रधानाचार्या सिस्टर अलजीरा ए.सी., मैनेजर एवं उपप्रधानाचार्या सिस्टर सैंड्रा ए.सी., प्राइमरी कोऑर्डिनेटर सिस्टर अनीता ए.सी., स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा रोबोटिक्स एरा के प्रबंध निदेशक इंजीनियर बासु अग्रहरी रहे।
रोबोटिक्स किट, कोडिंग प्लेटफॉर्म और एआई टूल्स से सुसज्जित यह लैब विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा उपलब्ध कराएगी। रोबोटिक्स एरा के विशेषज्ञ छात्राओं और शिक्षकों को प्रशिक्षण भी देंगे।स्कूल प्रबंधन और इंजीनियर बासु अग्रहरी ने कहा कि लैब का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है।
इसके माध्यम से बच्चों को तकनीक का जिम्मेदार उपयोग, समस्या-समाधान की क्षमता तथा समाजोपयोगी मॉडल और प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच की ओर अग्रसर करते हुए पारंपरिक शिक्षा और आधुनिक तकनीकी आवश्यकताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी।

